जगदलपुर, 04 सितम्बर 2025/sns/- बस्तर संभाग के बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले में बीते सप्ताह हुई अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के राहत एवं पुनर्वास के लिए राज्य सरकार संवेदनशील पहल कर रही है। इस दिशा में जहां प्रभावितों को राहत शिविरों में भोजन, चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं मकान क्षति, पशुधन हानि एवं फसल क्षति का सर्वेक्षण कर आरबीसी 6-4 के तहत स्वीकृत मुआवजा राशि प्रभावितों को प्रदान किया जा रहा है। कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह के द्वारा अतिवृष्टि प्रभावितों को हरसंभव मदद देने के निर्देश के परिपालन में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत अब तक इन सभी जिलों में मकान क्षति के 1694 प्रकरणों में प्रभावितों को 08 करोड़ 81 लाख 49 हजार रुपए मुआवजा राशि प्रदान किया गया है। वहीं पशुधन क्षति एवं फसल क्षति का आंकलन कर अब तक स्वीकृत 48 प्रकरणों में 04 लाख 80 हजार रुपए मुआवजा राशि वितरित किया गया है।राज्य शासन की राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अनुसार अतिवृष्टि प्रभावित बस्तर जिले के अंतर्गत पूर्ण मकान क्षति के 103 प्रकरणों में एक करोड़ 29 लाख 63 हजार रुपए एवं आंशिक मकान क्षति के 356 प्रकरणों में 18 लाख 10 हजार रुपए, दंतेवाड़ा जिले के अंतर्गत पूर्ण मकान क्षति के 420 प्रकरणों में 05 करोड़ एक लाख 76 हजार रुपए तथा आंशिक मकान क्षति के 562 प्रकरणों में एक करोड़ 96 लाख 20 हजार रुपए, बीजापुर जिले के अंतर्गत पूर्ण मकान क्षति के 26 प्रकरणों में 18 लाख 45 हजार रुपए एवं आंशिक मकान क्षति के 35 प्रकरणों में एक लाख 17 हजार रुपए और सुकमा जिले के अंतर्गत पूर्ण मकान क्षति के 10 प्रकरणों में 11 लाख 05 हजार रुपए एवं आंशिक मकान क्षति के 182 प्रकरणों में 05 लाख 13 हजार रुपए मुआवजा राशि सम्बंधित प्रभावित परिवारों को आवास निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए प्रदान किया जा चुका है। साथ ही इन प्रभावितों को बांस-बल्ली भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अलावा आवश्यकता के अनुरूप प्रभावित परिवारों को सूखा राशन, बर्तन, कपड़े एवं अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। ज्ञात हो कि उक्त जिलों में सर्वेक्षण के अनुसार प्रारंभिक तौर पर कुल 688 मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं और 1449 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। वहीं 176 पशुधन की क्षति हुई है, साथ ही करीब 590 हेक्टेयर ज्यादा फसल की क्षति हुई है। इन सभी क्षति का प्रकरण तैयार कर स्वीकृति के अनुरूप मुआवजा राशि प्रभावितों को प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में इन जिलों के 15 राहत शिविरों में 800 से ज्यादा प्रभावितों को भोजन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराया जा रहा है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़कों की मरम्मत कार्य जारी
मोहला, 22 दिसंबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत जिला मोहला-मानपुर-अं. चौकी में निर्मित सड़कों को गड्ढा मुक्त एवं बेहतर यातायात योग्य बनाने के लिए चरणबद्ध रूप से मरम्मत एवं संधारण कार्य किया जा रहा है। प्रथम चरण में 1 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक विशेष अभियान चलाकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना […]
आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को
राजनांदगांव, 22 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 27 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा (एबीए25) का आयोजन किया गया है। जिले में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कुल 11227 परीक्षार्थी के लिए 34 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। व्यापम द्वारा […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि रायपुर 28 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रख्यात जननायक कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय, विधायक श्री […]


