बीजापुर, 04 सितम्बर 2025/sns/- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत् जिला स्तरीय माॅनिटरिंग समिति की बैठक 09 सितम्बर 2025 को समय सीमा की बैठक के पश्चात दोपहर 1 बजे इन्द्रावती सभाकक्ष में आयोजित की गई है। उक्त बैठक में माननीय सांसद महोदय, माननीय विधायक महोदय सहित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों एवं मानद सदस्य सर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष को इस बैठक में उपस्थित होने को आग्रह किया गया है।

