मोहला, 03 सितम्बर 2025/sns/- मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक, काउंसलर, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर एवं केस वर्कर पद के विभिन्न पदों हेतु प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण कर अंतिम पात्र-अपात्र सूची जारी कर दी गई है। जिसका अवलोकन हेतु जिले की वेबसाइट www.mohla-manpur-ambagarhchowki.cg.gov.in पर अपलोड की गई है साथ ही कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग मोहला के सूचना पटल पर भी अवलोकन हेतु उपलब्ध है। विज्ञापन शर्तों के अनुसार अभ्यर्थियों के चयन हेतु प्राविण्य सूची से प्रत्येक पद के लिए 1:5 के अनुपात में व्यक्तिगत साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों को पृथक से सूचना दी जाएगी।


