छत्तीसगढ़

शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु 5 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित


अम्बिकापुर, 29 अगस्त 2025/sns/- उपसंचालक रोजगार ने बताया कि भारतीय थल सेना अग्निवीर योजना के अंतर्गत अग्निवीर थल सेना भर्ती वर्ष 2025-26 हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अंतर्गत थल सेना भर्ती कार्यालय द्वारा कम्प्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया गया था।

कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में जिले के जो अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं, उनमें से जो उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण में 1.6 किलोमीटर दौड़, बीम पुल-अप, 9 फीट गड्ढा कूदना आदि अभ्यास शामिल होंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने परीक्षा उत्तीर्ण संबंधी सभी दस्तावेजों के साथ कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गंगापुर खुर्द में 5 सितम्बर 2025 तक उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को यह प्रशिक्षण निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *