बीजापुर, 26 अगस्त 2025/sns/ – सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि थाना गंगालूर के क्षेत्रांतर्गत घटना 06 अगस्त 2025 को ग्राम लेण्ड्रा इतावर के जंगल पहाड़ में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड की घटना घटित हुई है। जिसमें पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग रूकने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए घटना स्थल का बारिकी से सर्च किया गया। सर्चिग के दौरान घटना स्थल पर एक अज्ञात पुरूष माओवादी का शव मिला। शव के पास से विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी साहित्य, दवाई बरामद किया गया है। इस घटना के संबंध में जिस किसी को भी किसी प्रकार की जानकारी हो तो 11 सितम्बर 2025 तक न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी बीजापुर में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकतें हैं।

