जांजगीर-चांपा, 26 अगस्त 2025/sns/- कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग द्वारा 9 व 10 अक्टूबर 2025 को राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। विभाग की वेबसाइट erojgar.cg.gov.in पर राज्य स्तरीय रोजगार मेला 2025 में उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी प्रदर्शित की गई है। इच्छुक युवा वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त युवा जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा में उपस्थित होकर भी पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह
जगदलपुर, 09 फरवरी 2026/sns/-संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 के समापन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने लालबाग मैदान में आयोजित जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर जनजातीय समाज के जीवन में उपयोग होने वाले उत्पादों, हस्तशिल्प और कलाओं की जानकारी ली। केंद्रीय […]
राज्य स्थापना दिवस पर जिले के 17 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा नए घर का तोहफा
बिलासपुर, 31 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर रायपुर के अटल नगर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली रूप से 3.5 लाख से […]
कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा किसानों को दी गई मौसम आधारित कृषि सलाह
राजनांदगांव, 07 अगस्त 2025/sns/- कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव द्वारा जिले के किसानों को फसल सुरक्षा के संबंध में आवश्यक सलाह दी गई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जिसे ध्यान में रखते हुए किसान खड़ी फसल की सुरक्षा करने हेतु आवश्यक […]


