धमतरी, 22 अगस्त 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र मोंगरागहन, छाती, रूद्री और मुजगहन में कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच के आधार पर अनंतिम मूल्यांकन एवं वरीयता सूची जारी कर दी गई है। सूची के संबंध में यदि किसी को आपत्ति हो तो वह आगामी 30 अगस्त तक एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के कार्यालय में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इसी तरह आंगनबाड़ी केन्द्र आमदी में कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती के लिए वरीयता सूची जारी की गई है, जिसके लिए एक सितम्बर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है।
संबंधित खबरें
सुशासन सप्ताह प्रशासन गाँव की ओर ग्राम पंचायतों में चल रहे शिविर आमजन को मिल रहा त्वरित समाधानजिला प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान कलेक्टर ने अधिकारियों को आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान के दिए निर्देश
रायगढ़, 26 दिसम्बर 2025/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर के तहत जिले में 25 दिसंबर तक ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में ग्रामीण सीधे अपने आवेदन लेकर आ रहे हैं और सरकारी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। यह पहल प्रशासन और जनता के […]
शहादत को नमन: केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात
शहादत को नमन: केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात रायपुर 23 जून 2025: केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में सुकमा में आईईडी विस्फोट में शहीद श्री आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से सौजन्य भेंट की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर […]
जशपुर जिले में उर्वरक उठाव में 16.13 प्रतिशत और कृषि ऋण वितरण में 8.62 प्रतिशत की वृद्धि
रायपुर, 3 जुलाई 2025/sns/- राज्य में खरीफ फसल की बुआई शुरू हो चुकी है और किसान पूरी तन्मयता से कृषि कार्यों में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन जैसे खाद, बीज और ऋण की सुविधाएं प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराई जा […]


