छत्तीसगढ़

सचेत दामिनी मेघधूत जैसे आपदा चौतावनी ऐप से मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

सुकमा, 21 अगस्त 2025/sns/- भारत सरकार द्वारा आपदाओं जैसे बाढ़, आकाशीय बिजली, वनीय आग, लू-ताप-घात, के बारे में जनसामान्य को पूर्व चौतावनी प्रदान करने हेतु सचेत, दामिनी एवं मेघदूत विकसित किये गए हैं। आपदा के समय जनसामान्य की सहायता करने एवं बचाव कार्य करने हेतु सरकार के द्वारा आपदा टोल फ्री नंबर 1070 जारी किया गया है। इसमें 24’7 किसी भी समय सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है।सचेत, दामिनी, मेघधूत जैसे पूर्व आपदा चौतावनी ऐप के माध्यम से मौसम का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। पुलिस, नगर सेना, जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारीयो-कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर पर पटवारी, सरपंच, सचिव, शिक्षक, आशा कार्यकर्ता आम जनसामान्य को मोबाइल में सचेत, दामिनी एवं मेघधूत ऐप को गूगलप्ले स्टोर से डाउनलोड करने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार के द्वारा आपदा टोल फ्री नंबर 1070 के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *