छत्तीसगढ़

छात्रावास ड्यूटी हेतु महिला नगर सैनिकों की उपस्थिति पत्र जारी


बीजापुर, 20 अगस्त 2025/sns/ – जिले में कन्या छात्रावास ड्यूटी हेतु महिला नगर सैनिकों की भर्ती कार्यवाही की गई है। जिसका परिणाम 8 अगस्त 2025 को विभागीय वेबसाईट  https://www.cghgcd.gov.in  एवं https://firenoc.cg.gov.in में अपलोड किया गया है।
चयनित अभ्यर्थियों को कर्तव्य पर उपस्थिति 01 सितम्बर 2025 से 10 सितम्बर 2025 तक लिया जाना है। चयनित अभ्यर्थियों को चिकित्सीय परीक्षण करवा कर कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना बीजापुर में प्रस्तुत करना होगा। तथा अभ्यर्थियों से इस आशय का शपथ पत्र भी लिया जाये कि पुलिस चरित्र सत्यापन में वे सेवा के अयोग्य पाये जाते है तो उन्हें सेवा से पृथक कर दिया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *