दुर्ग, 16 अगस्त 2025/sns/- राज्य के बुनकरों द्वारा हाथकरघों पर उत्पादित कलात्मक वस्त्रों के प्रचार-प्रसार एवं विक्रय के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन ग्रामोद्योग विभाग के सौजन्य से सहायक संचालक जिला हाथकरघा कार्यालय दुर्ग द्वारा अग्रसेन भवन स्टेशन रोड दुर्ग में 19 अगस्त 2025 तक कोसा एवं कॉटन हाथकरघा वस्त्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर पालिका निगम दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार के द्वारा किया गया। जिला हथकरघा कार्यालय के सहायक संचालक से मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शनी में जांजगीर चांपा, सक्ति, चन्द्रपुर, बलौदाबाजार-बिलाईगढ, धमतरी, रायगढ़ खैरागढ़, दुर्ग आदि जिले की 25 बुनकर संस्थाओ द्वारा भाग लिया गया है। यहां बुनकरों द्वारा हाथकरघो पर उत्पादित कलात्मक वस्त्र जैसे कोसा शर्टिंग, साड़ियां, साल, दुपट्टा, जाकेट, ड्रेस मटेरियल एवं कॉटन बेडशीट, पीलो कव्हर, टावेल, गमछा आदि वस्त्रों का प्रदर्शन सह विक्रय किया जा रहा है तथा उपभोक्ताओं को 20 प्रतिशत छूट का लाभ भी दिया जा रहा है। बुनकरों के कला कौशल को प्रोत्साहित करने दुर्ग-भिलाई के निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में आमंत्रित किया गया है।
संबंधित खबरें
स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर समय-सीमा में करें पूर्ण कलेक्टर
राजनांदगांव, 31 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर श्री यादव ने निर्माण विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माणाधीन कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पूर्व वर्षों में स्वीकृत निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण […]
14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ आयोजित स्वतंत्रता दौड़ प्रात 7 बजे से आऊटडोर स्टेडियम कवर्धा से होगा प्रारंभ
कवर्धा, 12 अगस्त 2025/sns/- खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दौड़ प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगी। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दौड़ आऊटडोर स्टेडियम कवर्धा से स्वामी करपात्री स्कूल, सरदार पटेल मैदान, भारत माता चौक, वीर जयस्तंभ चौक, गुरूनानक चौक, बाजार […]
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, विधायक […]

