बलौदाबाजार, 16 अगस्त 2025/sns/- राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु पुनः रिक्त स्थानों के लिये ऑनलाईन आवेदन 16 अगस्त 2025 रात्रि 11:59 बजे तक आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।
आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का भली- भांति अध्ययन कर लें। किसी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिये अभ्यर्थी निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से अथवा उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। समय-सीमा के पूर्व आवेदक अपने आवेदन पत्र में किसी भी तरह की त्रुटि एवं संस्था या व्यवसाय प्राथमिकता क्रम में सुधार कर सकते हैं।

