छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी केंन्द्र चठीरमा में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु 26 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन


अम्बिकापुर, 14 अगस्त 2025/sns/-  बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि परियोजना अम्बिकापुर ग्रामीण अंतर्गत सेक्टर भगवानपुर के ग्राम पंचायत चठीरमा के आंगनबाड़ी केंन्द्र चठीरमा खास में सहायिका के 01 पद पर भर्ती की जानी है। जिस हेतु 26 अगस्त 2025 तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि  इस हेतु केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आयु सीमा आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वे अपना आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय अम्बिकापुर (ग्रामीण) से प्राप्त कर निर्धारित अंतिम तिथि तक परियोजना कार्यालय अम्बिकापुर (ग्रामीण) में पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *