मुंगेली, 12 अगस्त 2025/sns/- जिले में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम कोदवाबानी में छापेमार कार्यवाही कर 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। इसी तरह ग्राम कुकुसदा में 16 बल्क महुआ मदिरा जप्त की गई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आरोपी अंकुश साहू एवं विजय जायसवाल के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही में आबकारी मुंगेली के प्रभारी श्री जयसिंह मरकाम सहित स्टॉफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं डुबान क्षेत्र के 12 गांवों के किसानों की समस्या का हुआ समाधान आज के जनदर्शन में मिले 110 आवेदन
धमतरी, 11 नवम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र से आए आम नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और मांगों को संवेदनशीलता के साथ सुना तथा त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र […]
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
धमतरी, 01 जुलाई 2025/sns/- धरती आबा जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पथर्रीडीह में किया गया। पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति जागरूकता और आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रेरणादायक भाषण, नाटक, समूह गीत […]
राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ समापन महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
रायगढ़, 19 अक्टूबर 2025/sns/- जिले मंे 17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया। पोषण माह का मुख्य उद्देश्य लोगों में पोषण के प्रति जागरूक करना, पोषण संबंधी परिणाम में सुधार लाना, व्यक्तिगत एवं स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवहार परिवर्तन पोषण अभियान के मुख्य उद्देश्य हैं।राष्ट्रीय पोषण माह के […]


