छत्तीसगढ़

दुर्ग शहर विधानसभा में निर्माण कार्यों के लिए 60 लाख रूपए स्वीकृत



दुर्ग, 11 अगस्त 2025/sns/-
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग शहर विधानसभा के 04 कार्याे के लिए 60 लाख रूपए स्वीकृत किया गया है। विधायक श्री गजेन्द्र यादव द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग-दुर्ग द्वारा किया जाएगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विख दुर्ग अंतर्गत वार्ड क्र. 09 में शीतला मंदिर के पास तथा वार्ड क्र. 05 में मंदिर के पास डोम शेड निर्माण के लिए 20-20 लाख रूपए और वार्ड क्र. 09 में तथा वार्ड क्र. 05 में मंच निर्माण व अहाता निर्माण कार्य के लिए 10-10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *