छत्तीसगढ़

निको माइंस गिधाली द्वारा टीबी मरीजों को पोषण आहार किट प्रदान किया गया

08 अगस्त 2025/sns/- को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. एल. उईके सर के निर्देशानुसार व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.वी. एस. ठाकुर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र बनाने हेतु प्रयास किया जा रहा है, इस दिशा में निक्को माइंस, गिधाली के द्वारा बालोद जिले के उपचाररत 25 टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदान किया गया, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीज हेतु निक्षय मित्र बनाकर टीबी मरीजों को गोद लिया जाता हैं व पोषण आहार सामग्री न्यूनतम 6 माह हेतु प्रदान कर सहायता किया जाता हैं , पोषण आहार की टोकरी में सामान्यतः प्रोटीन आहार प्रदान किया जाता हैं जिसमें दाले, सोयाबीन बड़ी, तेल, गुड, दलिया, चना, अंडा इत्यादि दिया जाता है कोई भी आम नागरिक निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को अपनी स्वेछानुसार पोषण आहार प्रदान कर सकता है ताकि टीबी मुक्त भारत बनाने हेतु पहल किया जा सके बालोद जिले में अब तक कुल 709 निक्षय मित्र के द्वारा फूड बास्केट का वितरण किया जा चुका है। उक्त पोषण आहार वितरण कार्यक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा में आयोजित किया गया जहां हितग्राहियों की काउंसलिंग किया गया व बचाव तथा नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य शिक्षा दिया गया उक्त कार्यक्रम में टीबी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पी.एल.मेरिया (प्रभारी 100 बिस्तर अस्पताल कोण्डेकसा) डॉ. निधि राम , प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा डॉ. सरिता पटेल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा, श्री राजेंद्र कुमार देवांगन, श्री कौशल राम देवांगन निक्को माइंस एवं जिला पीपीएम समन्वयक सायरा खान, ब्लॉक टीबी सुपरवाइजर मानेश कुमार निर्मलकर एवं सेक्टर सुपरवाइजर रेखु राम साहू लैब टेक्नीशियन, चमेली भूआर्य, टीबी मितान भूपेंद्र ठाकुर और वालंटियर शिवराम रनघाटी एवं सभी स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *