सुकमा,31 जुलाई 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन वात्सल्य योजना के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई, सुकमा में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती मिशन वात्सल्य योजना के प्रावधानों एवं स्वीकृति के अनुरूप की जा रही है।
भर्ती के अंतर्गत परामर्शदाता के 1 पद एवं आउटरीच वर्कर के 3 पद रिक्त हैं। इन पदों हेतु अभ्यर्थी दिनांक 30 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालयीन समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक जिला कार्यक्रम अधिकारी / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय, कक्ष क्रमांक-43, प्रथम तल, संयुक्त जिला कार्यालय, कुम्हाररास, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़) पर जमा करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री ही मान्य होगी। पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी, आवश्यक योग्यताएं, अनुभव, मानदेय एवं अन्य शर्तें महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल एवं वेबसाइट https://sukma.gov.in पर उपलब्ध हैं।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रस्तुत करें।

