सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 जुलाई 2025/sns/- इच्छुक दिव्यांगजनों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण देने के लिए अवसर प्रदान किया गया है। इसके तहत 1 अगस्त को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र चंदई सारंगढ़ में डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स, 4 अगस्त को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र सरिया में इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन कोर्स और 5 अगस्त को नगर पंचायत भवन सरसीवा में सहारा सामाजिक सेवा समिति पेंड्रावन के द्वारा एसोसिएट डेस्कटॉप पब्लिशिंग (डीटीपी अर्थात शादी, आमंत्रण, समारोह आदि के लिए पेजमेकर, कोरलड्रा, फोटोशॉप आदि) के प्रशिक्षण के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जनपद पंचायत सारंगढ़ परिसर स्थित समाज कल्याण कार्यालय में और उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी से मोबाइल 8435411414 पर संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सुशासन के साथ जन सामान्य को जोड़ने से योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी प्रगति-सेवानिवृत्त आईएएस श्री जीआर चुरेंद्र
मोहला, 24 दिसंबर 2025/sns/-राज्य शासन द्वारा सुशासन को सुदृढ़ करने एवं जनसामान्य को शासन की योजनाओं से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से जिले में प्रशासन गांव की ओर अंतर्गत जिला स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आज जिला स्तरीय शिविर की समीक्षा बैठक सेवानिवृत्त आईएएस श्री जीआर चुरेंद्र द्वारा की गई। उन्होंने विभागीय […]
संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र में हुआ मानव मूल्य एवं नैतिकता पर व्याख्यान
कवर्धा, 19 नवंबर 2025/sns/- संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कवर्धा में मंगलवार को मानव मूल्य एवं नैतिकता विषय पर एक सारगर्भित व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. श्रीमती रमा श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को जीवन में मानवीय मूल्यों के महत्व और चरित्र निर्माण की आवश्यकता पर […]


