छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान एवं आकांक्षाहाट समारोह 1 अगस्त को

सुकमा, 30 जुलाई 2025/sns/- जिला एवं आकांक्षी विकास खंड अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में केंद्रीय नीति आयोग द्वारा जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान एवं आकांक्षाहाट समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में सुकमा जिले में यह कार्यक्रम 1 अगस्त 2025 को शबरी ऑडिटोरियम, कुम्हाररास में आयोजित किया जाएगा।
इस समारोह में आकांक्षी विकास खंडों में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे संपूर्णता अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आकांक्षाहाट के माध्यम से जिले के विभिन्न स्व-सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे ग्रामीण अंचल के लोगों को अपनी आजीविका में वृद्धि का अवसर प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *