बीजापुर, 30 जुलाई 2025/sns/ – कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन पर जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बामनपुर में एक महत्वपूर्ण जनजागरूकता अभियान चलाया गया। शिकायत मिली थी कि ग्राम में हर घर नल से जल की उपलब्धता के बावजूद कुछ ग्रामीण नदी और नाले का पानी पीने के लिए उपयोग कर रहे हैं। समीक्षा बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री एस. आर. नेताम, सहायक अभियंता श्री राहुल नाग और श्री जगदीश कुमार देशमुख की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया कि नदी-नालों और भूजल की गुणवत्ता में अंतर को प्रायोगिक रूप से ग्रामीणों को समझाया जाएगा। इस कार्य के लिए जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला की केमिस्ट सुश्री सपना मंडल और परियोजना समन्वयक (WQM&S) श्री सुनील चिड़ियम को ग्राम भेजा गया। ग्राम बामनपुर पहुंचकर टीम ने सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और ग्रामवासियों की उपस्थिति में नदी-नाले के पानी और भूजल का जल परीक्षण कर उनके बीच की गुणवत्ता का फर्क दिखाया। प्रयोगशाला टीम ने ग्रामीणों को बताया कि सतही जल स्रोतों (नदी/नाला) का उपयोग पीने के लिए करने से गंभीर स्वास्थ्य संबंधी जोखिम हो सकते हैं। इस जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों ने टीम को आश्वासन दिया कि वे भविष्य में पीने के लिए केवल सुरक्षित भूजल नल का जल ही उपयोग करेंगे। कार्यक्रम की सभी ने सराहना की और इसे एक सकारात्मक पहल बताया। जल जीवन मिशन के तहत इस प्रकार की पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जल सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
संबंधित खबरें
पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थियों ने किया मत्स्य महाविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण
कवर्धा, 16 फरवरी 2026/sns/-पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय कबीरधाम के कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने विज्ञान ज्योति परियोजना के अंतर्गत स्वर्गीय श्री पुनाराम निषाद मत्स्य महाविद्यालय कवर्धा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को मत्स्य विज्ञान के क्षेत्र में चल रहे अनुसंधान, तकनीकी कार्यों एवं व्यावहारिक गतिविधियों से परिचित […]
बाबा गुरूघासीदास जी के आशीर्वाद से देश एवं प्रदेश में समरसता, शांति एवं प्रेम विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
राजनांदगांव, 19 दिसम्बर 2025/sns/- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव शहर के गुरूघासीदास धर्मशाला गुरूघासीदास चौक नंदई रोड में आयोजित सत्यमूर्ति परम पूज्य बाबा गुरूघासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले सामाजिक भवन का भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा […]
Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Offers Prayers at Shri Jagannath Temple on His 62nd Birthday
Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Offers Prayers at Shri Jagannath Temple on His 62nd Birthday Seeks Blessings for Peace, Prosperity and Well-Being of the People of Chhattisgarh Raipur, February 21, 2026/ On the occasion of his 62nd birthday, Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai visited the historic and ancient Shri Jagannath Temple at Dokra […]


