छत्तीसगढ़

किसानों को राहत जिले में समितियों के माध्यम से हो रही उर्वरकों की सतत् आपूर्तिजिले में 4,889 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध अनियमितताओं पर हो रही सख्त कार्रवाई


रायगढ़, 30 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की किसान हितैषी नीतियों के अनुरूप रायगढ़ जिले में किसानों को आवश्यक उर्वरकों की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले की 69 सहकारी समितियों में यूरिया, डीएपी, एसएसपी और पोटाश का पर्याप्त भंडारण किया जा रहा है, जिससे किसानों को उर्वरक संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। कृषि विभाग के उपसंचालक श्री अनिल वर्मा ने बताया कि जिले में वर्तमान में 2409 मीट्रिक टन यूरिया, 639 मीट्रिक टन डीएपी, 1363 मीट्रिक टन एसएसपी और 478 मीट्रिक टन पोटाश उपलब्ध हैं। इसके अलावा, नेशनल फर्टिलाइजर कंपनी के माध्यम से 900 मीट्रिक टन यूरिया का रेक जिले में पहुँच चुका है, जिसे विभिन्न सहकारी समितियों में वितरित किया जा चुका है। डीएपी एवं काम्पलेक्स उर्वरकों की पूर्ति हेतु टीएसपी 46 प्रतिशत और एनपीके 16:16:16 एवं 15:15:15 का भी भंडारण किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर से जिले को लगातार रेक के माध्यम से उर्वरकों का आबंटन प्राप्त हो रहा है, जिसे सीधे सहकारी समिति में भंडारित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *