जगदलपुर, 28 जुलाई 2025/sns/- कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जगदलपुर के द्वारा बस्तर जिले के अंतर्गत पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के रिक्त पदों पर एकमुश्त मासिक मानदेय के आधार पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र मूल प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रति सहित पंजीकृत डाक के माध्यम से आगामी 11 अगस्त 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं। उक्त पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के तहत मान्यता प्राप्त संस्था से बायोलॉजी विषय में 12 वीं उत्तीर्ण एवं वेटनरी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों पर एक वर्ष के लिए मासिक मानदेय पर भर्ती किया जाएगा। कृत्रिम गर्भाधान कार्य में दक्षता एवं बस्तर जिले के मूल निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक एवं अनुभव के आधार पर कुल अंक 100 होंगे अधिकतम 10 अंक अनुभव पर 90 अंकों की गणना निर्धारित शैक्षणिक अर्हता के प्राप्तांक के आधार पर की जाएगी। अनुभव की गणना प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए 2 अंक होंगे। जो अधिकतम 10 अंकों तक देय होगा। अनुभव का लाभ शासकीय कार्य में नियुक्ति आदेश में लागू होगा। अभ्यर्थियों की आयु 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष के मध्य होना चाहिए। चयन उपरांत अभ्यर्थी को उनके पदस्थापना स्थान में ही निवासरत होकर सेवा प्रदान किया जाना अनिवार्य होगा। उक्त नियुक्तियां कलेक्टर जिला बस्तर द्वारा गठित समिति के माध्यम से किया जाएगा, शासकीय नियंत्रण जिला स्तर पर संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बस्तर होंगे। अभ्यर्थी आवेदन सम्बन्धी पत्राचार कार्यालय सयुंक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं चांदनी चैक, जगदलपुर जिला-बस्तर ( छत्तीसगढ़ ) पिन 494001 के पते पर कर सकते हैं। भर्ती से सम्बंधित विस्तृत जानकारी बस्तर जिले की अधिकारिक वेबसाइट bastar.gov.in पर देखी जा सकती है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने किया आधार सेवा केन्द्र और लोक सेवा केन्द्र का शुभारं भरजत जयंती पर्व पर कलेक्टोरेट सारंगढ़ में हुआ सुविधा केन्द्र का विस्तार
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 05 नवंबर 2025/sns/-रजत जयंती राज्योत्सव पर्व के दौरान कलेक्टर डाॅ संजय कन्नौजे ने सोमवार की संध्या को कलेक्टोरेट परिसर में लोक सेवा केन्द्र, आधार सेवा केन्द्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, सूचना प्रौद्योगिक विभाग के जिला अधिकारी (ईडीएम) गंगाधर विश्वकर्मा, आधार आपरेटर, अशोक देवांगन, बजरंग महंत […]
जल संसाधन विभाग की 25 वर्षों में विकास की धारा
कोरबा, 30 अक्टूबर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष समूचे प्रदेश के लिए गर्व और उपलब्धियों के उत्सव का अवसर लेकर आया है। शुरुआती दौर में राज्य ने अपनी ऐतिहासिक यात्रा आरंभ की थी, तब विकास की राह अनेक चुनौतियों से घिरी हुई थी। सीमित संसाधन एवं अधोसंरचना की कमी के बीच राज्य ने […]
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: गणेश कुमार साहू को बिजली बिल से मिली राहत
मुंगेली, 04 फरवरी 2026/sns/- प्रधनमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रत्येक घरों में छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर आमजनों को ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से जिले के अनेक घर सौर […]

