कवर्धा, 22 जुलाई 2025/sns/- राज्य शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, रायपुर व कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार एवं सहायक औषधि नियंत्रक जिला के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं आयुर्वेद अधिकारी द्वारा जिला कबीरधाम में संचालित कास्मेटिक दुकानों, मेडिकल स्टोर्स एवं आयुवेदिक औषधियों में एलोपैथीक औषधियों की जांच की गयी। निरीक्षण के दौरान कन्हैया मेडिकल एजेंसी रायपुर रोड से स्मार्ट एंड हैंड्सम कास्मेटिक का नमूना गुणवत्ता एवं परीक्षण के लिए औषधि निरीक्षक श्री जितेन्द्र पाटीदार के द्वारा लिया गया। शिव हर्बल एजेंसी बस स्टैंड कवर्धा से आयुवेदिक औषधि में एलोपैथीक औषधियों के मिलावट के संदेह पर आयुवेदिक औषधि ओर्थोजेसिक का नमूना जिला आयुर्वेद अधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव के द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला कबीरधाम के निरीक्षक श्री जितेन्द्र पाटीदार के साथ संयुक्त निरिक्षण के द्वारा लिया गया। शुभम के मार्ट राजनांदगांव रोड कवर्धा, शिद्धि कास्मेटिक बस स्टैंड कवर्धा फर्म का निरिक्षण किया गया एवं कास्मेटिक के क्रय रिकॉर्ड की जांच की गयी। उपाध्याय मेडिकल स्टोर्स, विश्वामित्रा आयुर्वेदिक चिकित्सालय कवर्धा, हिमालय आयुवेद महाराजपुर की जाँच आयुवेदिक औषधि में एलोपैथीक औषधियों की मिलावट के सम्बन्ध में की गई।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विकास विभाग के कार्याे की समीक्षा कीपीएम आवास निर्माण में प्रगति लाने, जल संरक्षण एवं ग्रामीण स्वरोजगार पर ज्यादा फोकस करने के निर्देश
बलौदाबाजार, 07 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्याे की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन एवं अप्रारम्भ आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में योजनाओं, निर्माण कार्यों सहित रोजगार सृजन पर विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा […]
टमाटर के भरपूर उत्पादन से किसान सुरेश सिन्हा को मिला बहुत फायदा
राजनांदगांव, 14 नवम्बर 2025/sns/- प्रगतिशील किसान आधुनिक पद्धति से खेती किसानी का लाभ ले रहे हैं। शासन की कृषिहितैषी योजनाओं के कारण तथा असीम संभावनाओं को देखते हुए जिले के किसानों का रूझान टमाटर एवं अन्य उद्यानिकी फसलों में बढ़ा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गातापारखुर्द के किसान श्री सुरेश सिन्हा को टमाटर की खेती […]
पात्र हितग्राहियों का सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित करें – डॉ. गौरव सिंह, कलेक्टर
‘प्रोजेक्ट सम्पूर्ण’ के तहत लाभार्थियों के समग्र विकास की पहल तेज़ पात्र हितग्राहियों का सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित करें – डॉ. गौरव सिंह, कलेक्टर रायपुर, 11 अगस्त 2025/जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को केवल आवास तक सीमित न रखकर उन्हें सभी आवश्यक […]


