छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 314.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज 22 जुलाई को जिले में हुई 16.2 मिलीमीटर वर्षा

सुकमा, 22 जुलाई 2025/sns/- भू-अभिलेख कार्यालय जिला सुकमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन में अब तक सुकमा तहसील में 673.0 मिलीमीटर, कोंटा तहसील में 370.6 मिलीमीटर, दोरनापाल तहसील में 301.1 मिलीमीटर, तोंगपाल तहसील में 242.6 मिलीमीटर, जगरगुंडा तहसील में 236.2 मिलीमीटर, छिन्दगढ़ तहसील में 217.1 मिलीमीटर और गादीरास तहसील में 146.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस प्रकार सुकमा जिले में अब तक 314.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इस मानसून सत्र जिले में 1772.2 मिलीमीटर औसत वर्षा संभावित है।                                                                                                
वर्षा प्रतिवेदन के आधार पर 22 जुलाई को सर्वाधिक वर्षा सुकमा तहसील में 48.5 मिलीमीटर, कोन्टा तहसील में 24.0 मिलीमीटर, जगरगुंडा तहसील में 13.2 मिलीमीटर, गादीरास तहसील में 12.4 मिलीमीटर, छिंदगढ़ तहसील में 8.3 मिलीमीटर, तोंगपाल तहसील में 5.7 मिलीमीटर दर्ज और दोरनापाल तहसील में 1.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस प्रकार जिले में आज कुल 16.2 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *