छत्तीसगढ़

फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई को


बीजापुर, 18 जुलाई  2025/sns/ – संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिसूचना जारी कर दी गई है। वर्ष 2025-26 के लिए खरीफ फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई। छ.ग. शासन ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के किसान मुख्य फसल धान सिंचित, धान असिंचित, मूंग, उड़द, मूंगफली एवं कुटकी का बीमा करा सकते हैं। किसानों के फसल को प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलप्लावन, कीटव्याधि, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को होने वाले नुकसान से राहत दिलाने के लिए बीमा में शामिल किए जाने वाले किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत ऋणी एवं अऋणी किसान जो भू-धारक एवं बटाईदार हो सम्मिलित हो सकते हैं। बीमा करने हेतु कृषक संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या कृषि विभाग के जिला, विकासखण्ड मुख्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *