छत्तीसगढ़

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में शाला प्रवेश उत्सव एवं सायकिल वितरण समारोह संपन्न

अम्बिकापुर, 18 जुलाई 2025/sns/- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बिकापुर में शाला प्रवेश उत्सव एवं सायकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी छात्राओं का पारंपरिक तिलक लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत करने के साथ हुई। इस अवसर पर छात्राओं को पुस्तकें एवं गणवेश वितरित किए गए।
सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को सायकिल का वितरण किया गया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में  “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने छात्राओं को प्रेरणादायक आशीर्वचन दिए एवं विद्यालय में प्रार्थना स्थल हेतु शेड के पुनर्निर्माण की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि श्री अम्बिकेश केशरी,  ने विद्यालय के उत्तम संचालन की सराहना करते हुए छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। पार्षद श्री शैलेष सिंह ने विद्यालय की गतिविधियों की सराहना की।
एसएमडीसी अध्यक्ष श्री नकुल सोनकर ने विद्यालय की समस्याओं के निराकरण एवं बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में श्रीमती श्वेता गुप्ता (एमआईसी सदस्य), समाजसेवी श्री संजय अग्रवाल, महामंत्री श्री संजू वर्मा तथा एसएमडीसी के सदस्यगण श्री आशीष सिंह राजपूत, श्री हरविन्दर सिंह बावरा, श्री दीपक सोनी, श्री अंकित तिर्की, श्रीमती सीमा कश्यप एवं श्रीमती शालिनी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. एल. मिश्र एवं समस्त विद्यालयीन स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता दास एवं आभार प्रदर्शन सुश्री शशि असाटी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *