अम्बिकापुर, 18 जुलाई 2025/sns/- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री फागेश सिन्हा ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान नवापाराकला का आबंटित एजेंसी द्वारा संचालन में अनियमितता पाये जाने के आधार पर आबंटन आदेश निरस्त किया जा चुका है। विकासखण्ड अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत नवापाराकला के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु इच्छुक एजेंसी से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस हेतु जो छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के अंतर्गत संचालन हेतु पात्र हैं, वे अपना आवेदन पत्र विहित प्रारूप में सम्पूर्ण विवरण एवं दस्तावेज यथा पंजीयन प्रमाण पत्र, प्रस्ताव, कार्यवाही पंजी, बैंक पासबुक का विवरण, आधार कार्ड की सत्यापित प्रति के साथ आवेदन पत्र 04 सितम्बर 2025 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अम्बिकापुर में जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।

