छत्तीसगढ़

आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, 17 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य की शासकीय आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए पुनः रिक्त स्थानों के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र 16 जुलाई से 23 जुलाई 2025 रात्रि 11ः59 बजे तक आमंत्रित किए जा रहे है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। किसी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिये अभ्यर्थी निकटतम शासकीय आई.टी.आई. से अथवा उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाईन नंबर पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। पूर्व के आवेदक जो अगली चरण (राउण्ड) में शामिल होना चाहते है। उन्हें अपने लॉगिन आई.डी. एवं पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल संस्था, व्यवसाय के प्राथमिकता क्रम का चयन पुनः किया जाना अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें अगले चरण में शामिल नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *