छत्तीसगढ़

रोजगार पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य


बिलासपुर, 15 जुलाई 2025/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बिलासपुर में रोजगार पंजीयन ऑनलाईन वेबसाईट https://erojgar.cg.gov.in/ अथवा प्ले स्टोर पर उपलब्ध छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से अथवा कार्यालय में किसी भी कार्यालयीन दिवस में अपने समस्त दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर करवाया जा सकता है। वर्तमान में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बिलासपुर में रोजगार पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य है। वर्ष 2024 के पूर्व कार्यालय में पंजीकृत आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी कार्यालयीन दिवस में कार्यालय में उपस्थित होकर अपने रोजगार पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक करवा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *