बलौदाबाजार,15 जुलाई 2025/sns/- प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 11 एवं 14 जुलाई 2025 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में राजकुमारी गेंडरे पति स्व. अशोक गेंडरे, निवासी ग्राम मुड़पार तहसील सुहेला,उत्तम कुमार पिता स्व. संतलाल, निवासी ग्राम सिरियाडीह, तहसील लवन एवं रोशनी जांगड़े पति स्व. राजकुमार जांगडे़, निवासी ग्राम मुसवा नवागांव तहसील सिमगा शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के सर्पदंश, तालाब के पानी मे डुबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।