छत्तीसगढ़

सीईओ जिला पंचायत ने पशु चिकित्सालय राजनांदगांव का किया निरीक्षण


राजनांदगांव, 15 जुलाई 2025/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने शासकीय पशु चिकित्सालय राजनांदगांव का निरीक्षण किया। सीईओ जिला पंचायत ने पशु स्वास्थ्य एवं उपचार के संबंध में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें राजनांदगांव एवं चिकित्सालय में पदस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विस्तृत चर्चा की। चिकित्सालय परिसर में पशुओं के शल्यक्रिया के लिए पर्याप्त सुविधा प्रदाय करने निर्देशित किया गया। चिकित्सालय में पदस्थ समस्त स्टाफ को समय पर पशु चिकित्सालय में नियमित रूप से उपस्थित रहकर पशुओं के समुचित तरीके से उपचार करने कहा। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवायें को पशु चिकित्सालय परिसर में बने शल्यक्रिया कक्ष को चिकित्सकों की सुविधा अनुसार सुधार करने के लिये निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *