सुकमा, 14 जुलाई 2025/sns/- “स्वावलंबी भारत अभियान“ की 02 दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला में सुकमा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए शासकीय नवीन महाविद्यालय, कोंटा के 06 राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वंयसेवकों ने 12 एवं 13 जुलाई को झूलेलाल मंगलम भवन, बिलासपुर में भाग लिया। स्वावलंबी भारत अभियान देश में युवाओं की मानसिकता जॉब सीकर से जॉब प्रोवाइडर बनाने एवं उनमें उद्यमिता का भाव विकसित कर देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने हेतु कृत संकल्पित है। इस हेतु भारत को 37 करोड़ स्टार्ट-अप का देश बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भारत को आर्थिक महाशक्ति एवं आर्थिक आत्म-निर्भरता प्रदान करने की दिशा में राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्वपूर्ण भूमिका के परिप्रेक्ष्य में यह उद्यिमता कार्यकम का आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला में स्वंयसेवक वंजाम श्रीनु, पांडरूम संतोष, यशवंत कुमार, मड़कम सुशीला, वेट्टी अंजली, कारम मेरी शामिल हुए।
संबंधित खबरें
आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा केन्द्रों का किया गया शुभारंभ
कोरबा, 20 सितंबर 2025/sns/- भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक आदि सेवा पर्व एवं सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है ।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के चिन्हांकित समस्त 479 ग्रामों में […]
कलेक्टर ने सूर्य घर योजना के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झण्डी
बिलासपुर, 13 सितम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देने के लिए तीन विशेष प्रचार वाहन को रवाना किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला कार्यालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। ये वाहन गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली […]
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 12 जनवरी को
बीजापुर, 08 जनवरी 2026/sns/-निजी क्षेत्र के संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक समस्त 18 वर्ष से अधिक उम्र के आवेदकों को सूचित किया जाता है कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से अर्हताधारी आवेदकों का चयन कर कुल 04 पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसमें महिला एवं पुरूष दोनो अभ्यर्थी के लिए यह अवसर […]

