छत्तीसगढ़

अटल विहार कॉलोनी सरगवां में हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

अम्बिकापुर, 14 जुलाई 2025/sns/-  राज्य शासन की पर्यावरणीय पहल “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत शनिवार को अटल विहार कॉलोनी सरगवां (अम्बिकापुर) में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनीवासी, वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज शामिल हुए। विशेष अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत,  नगर निगम सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया,श्री भारत सिंह सिसोदिया, श्री अखिलेश सोनी, श्री शिवमंगल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
हाउसिंग बोर्ड के उपायुक्त श्री पूनम चंद्र अग्रवाल एवं कार्यपालन अभियंता श्री ए.के. मिंज के मार्गदर्शन में कॉलोनी परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर श्री अनुराग सिंह देव ने कॉलोनीवासियों के लिए ओपन जिम एवं बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड की स्थापना के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कार्यक्रम में मातृशक्ति को सम्मान देते हुए कॉलोनी की महिलाओं को तुलसी के पौधे वितरित किए गए। अतिथियों ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *