धमतरी, 13 जुलाई 2025/sns/- धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विकासखंड नगरी के ग्राम पोड़ागांव एवं विकासखंड धमतरी के ग्राम कानीडबरी में शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देना एवं उनका सीधा लाभ पहुंचाना था।शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। शिविर के दौरान 14 आधार कार्ड, 02 आयुष्मान कार्ड एवं 02 श्रम कार्ड का पंजीयन किया गया, जिससे ग्रामीणों को महत्वपूर्ण दस्तावेजों एवं योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
संबंधित खबरें
प्रशासन क़ी टीम नें बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण तैनात कर्मचारियों क़ो अलर्ट रहने के निर्देश
बलौदाबाजार, 13 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर शुक्रवार क़ो प्रशासन क़ी टीम नें बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पुल के दोनों ओर तैनात कर्मचारियों क़ो अलर्ट रहने के निर्देश दिये गए। अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे के नेतृत्व में टीम नें विकासखंड पलारी अंतर्गत महानदी पर […]
जुलाई 2025 में रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन
दुर्ग, 13 जुलाई 2025/sns/- संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन माह जुलाई 2025 में रायपुर में किया जाना प्रस्तावित है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार तकनीकी एवं सेवा क्षेत्र के समस्त नियोजक राज्य स्तरीय रोजगार मेला में सम्मिलित होकर अपने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध रिक्त […]
रजत जयंती के अवसर पर हो रहा कौशल पखवाड़ा शिविर का आयोजन
मोहला, 8 अक्टूबर 2025। कौशल विकास प्राधिकरण जिला-मोहला-मानपुर-अं.चौकी अंतर्गत राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती वर्ष 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में श्री दुकालू राम धु्रव डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकरण मोहला-मानपुर-अ.चौकी के अध्यक्षता में […]


