बीजापुर, 12 जुलाई 2025/sns/ – कैरियर एकेडमी जैतालूर रोड बीजापुर में सीजीपीएससी एवं सीजीव्यापम द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सोमवार से शनिवार तक निःशुल्क कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। कक्षाओं में सामान्य अध्ययन विषय की कक्षा श्री किशोर जायसवाल एवं सुश्री चांदनी यादव द्वारा, गणित एवं रीजनिंग की कक्षा श्री मितुल गुप्ता द्वारा ली जा रही है। कक्षाएं प्रतिदिन प्रातः 8ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक आयोजित की जा रही हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बीजापुर कैरियर एकेडमी (संपर्क नंबर 9399702155) में संपर्क कर सकते हैं। वहीं हर शनिवार को निःशुल्क मॉक टेस्ट भी आयोजित किया जाता है। इस सप्ताह सहायक संचालक की परीक्षा (12 जुलाई) को ध्यान में रखते हुए मॉक टेस्ट का आयोजन 11 जुलाई 2025, शुक्रवार को प्रातः 8 से 10 बजे तक किया जाएगा।
मॉक टेस्ट में शामिल होने वाले विषयों की समय-सारणी निम्नानुसार हैः- भारतीय इतिहासः प्रागैतिहासिक काल, सिंधु सभ्यता, छत्तीसगढ़ इतिहासः प्रागैतिहासिक काल से गुप्तकाल तक, भारत का भूगोलः भारत की स्थिति एवं विस्तार, छत्तीसगढ़ भूगोलः जिला निर्माण, मिट्टी, जलवायु शामिल है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए यह सुनहरा अवसर है।


