रायगढ़, 12 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज 10 जुलाई को रायगढ़ प्रवास पर पहुंचे। यहां जिंदल एयरस्ट्रिप आगमन पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, राज्य सभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, श्री अरुणधर दीवान, श्री गुरपाल भल्ला, श्री विजय अग्रवाल, श्री श्रीकांत सोमावार, आईजी डॉ संजीव शुक्ला, सीसीएफ श्री प्रभात मिश्रा, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव सहित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

