छत्तीसगढ़

11 जुलाई को भुसू में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर

अम्बिकापुर, 12 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन एवं जन शिकायत निवारण विभाग के निर्देशानुसार जिले के सीतापुर विकासखंड के ग्राम भुसू में 11 जुलाई को ‘‘जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर” का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में जिले के विभागीय स्टॉल लगाकर   शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचाना है।
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करें एवं शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *