छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ट्रेन से पहुंचे अंबिकापुर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत


अम्बिकापुर, 07 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर से रेल मार्ग से आज सुबह अंबिकापुर पहुंचे। यात्रा के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री सुनील सोनी उनके साथ मौजूद रहे। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में आईजी सरगुजा श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, एसपी श्री राजेश अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमेशा की तरह रेल की यह यात्रा बड़ी शानदार रही और स्मृतियों में दर्ज हो गई।  मुख्यमंत्री का सरल, सहज व्यवहार यात्रियों और रेल कर्मचारियों को भी खूब भाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी रेल कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *