छत्तीसगढ़

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि एवं परीक्षा तिथि संशोधित अब 08 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, 10 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा


अम्बिकापुर, 03 जुलाई 2025/sns/-  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2025-26 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कक्षावार रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन पत्र 30 जून 2025 तक आमंत्रित किए गए थे तथा प्रवेश परीक्षा की तिथि 04 जुलाई को निर्धारित की गई थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से संशोधित किया गया है।
अब आवेदन की अंतिम तिथि 08 जुलाई 2025 को अपरान्ह 04ः00 बजे तक एवं प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई 2025 को सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा केंन्द्र संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रिखी उदयपुर (वर्तमान में संचालित-कन्या शिक्षा परिसर कैम्पस अम्बिकापुर) होगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी सभी एकलव्य विद्यालयों अथवा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर से कार्यालयीन दिवसों एवं समय पर आवेदन प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *