राजनांदगांव, 03 जुलाई 2025/sns/- जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कठिन नहीं, सही मार्गदर्शन चाहिए-आईएएस टॉपर्स से मिलिए कार्यक्रम के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा 2024 में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा 4 जुलाई 2025 को सुबह 11.30 बजे से पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में विद्यार्थियों एवं युवाओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विद्यार्थी एवं युवा https://shorturl.at/WNFL0 लिंक के माध्यम से ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कार्यक्रम का यू-ट्यूब के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम से https://www.youtube.com/live/rin5sw6BXII?feature=shared लिंक के माध्यम से जुड़ सकते है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं एवं विद्यालयों व महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।
संबंधित खबरें
किसान वृंदा दूज राम की मुस्कान में झलक उठी मेहनत की चमक
जांजगीर-चांपा, 17 नवंबर 2025/sns/- जिले के ग्राम तिलई धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के प्रथम दिन किसानों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला। जिले में धान खरीदी के महापर्व का शुभारंभ 15 नवंबर से हो चुका है। धान उपार्जन केंद्र तिलई में धान बेचने आये किसान श्री वृंदा दूज राम का […]
कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने किया मैनपाट के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में पहुंचे
शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सड़क और आवास योजनाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा स्कूल कक्ष में ब्लैक बोर्ड सहित अन्य मूलभूत शैक्षणिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देशअम्बिकापुर 06 अगस्त 2025/ जिले के मैनपाट विकासखंड के सुदूर वनांचल गांवों में संचालित शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री […]
वनांचल एवं दुर्गम क्षेत्रों तक सभी शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता– उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
वनांचल एवं दुर्गम क्षेत्रों तक सभी शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता– उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने रेंगाखार में 2.71 करोड़ रूपये लागत के बालक छात्रावास निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

