अम्बिकापुर, 03 जुलाई 2025/sns/- बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गये थे। निर्धारित समय सीमा पर प्राप्त समस्त आवेदन पत्रों को आवश्यक कार्यवाही के उपरांत परियोजना हेतु गठित मूल्यांकन समिति के द्वारा परीक्षण के उपरांत आवेदिकाओं द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर अनंतिम योग्यता क्रम सूची निर्धारित प्रारूप में मूल्यांकन समिति के निर्देशानुसार प्रकाशित की गई है।
उन्होंने बताया कि उक्त सूची के संबंध में या उसमें किसी प्रविष्टि/अंक में कोई दावा या आपत्ति होने पर 10 जुलाई 2025 तक (कार्य दिवस) में बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) में कार्यालयीन समय में उपस्थित हो सकते हैं। दावा आपत्ति के साथ अन्य दस्तावेज जो मूल आवेदन पत्र में संलग्न नहीं है अथवा त्रुटिपूर्ण है उसके एवज में स्वीकार्य नहीं होगा। केवल तथ्यात्मक दावा आपत्ति पर विचार किया जाएगा। समयावधि उपरांत किसी दावा आपत्ति को स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।


