छत्तीसगढ़

जिले में देशी एवं विदेशी मदिरा अहाता अनुज्ञप्तियों हेतु ऑनलाईन निविदा प्रक्रिया प्रारंभ



दुर्ग, 02 जुलाई 2025/sns/-
सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले की वर्ष 2025-26 की शेष अवधि एवं वर्ष 2026-27 के लिए व्यवस्थापन से शेष रही देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के अहाता अनुज्ञप्तियों के लिए ऑनलाईन निविदा आमंत्रित की जा रही है। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस आमंत्रण के अंतर्गत समूह क्रमांक 06-उतई (सी.एस.-2(ग-अहाता) उतई एवं एफ.एल.-1 (ख-अहाता) उतई) तथा समूह क्रमांक 36 -कुगदा कुम्हारी (सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) कुगदा कुम्हारी) शामिल हैं।
निविदा जमा करने की तिथि 4 जुलाई 2025 को प्रातः 10ः30 बजे से प्रारंभ होगी, जो 24 घंटे और सप्ताह के सभी सातों दिन अनवरत जारी रहेगी। आवेदक ऑनलाईन आवेदन https://excise.cg.nic.in/eAhata/index.aspx पोर्टल पर कर सकते हैं। लाइसेंस का आवंटन छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 एवं इसके अधीन बनाए गए छत्तीसगढ़ आबकारी देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री के अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियम, 2018 (संशोधित) के अंतर्गत किया जाएगा। यह प्रक्रिया ऑनलाईन माध्यम से “पहले आओ, पहले पाओ“ के आधार पर निष्पादित की जाएगी। अनुज्ञप्तियों की वैधता वित्तीय वर्ष 2025-26 की शेष अवधि एवं वर्ष 2026-27 तक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *