कोरबा, 28 जून 2025/sns/- छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश -2016 के खण्ड-9 में उपबंधित निर्बन्धनों एवं शर्तों के अधीन एवं रिक्तता के आधार पर विकासखण्ड पाली क्षेत्रांतर्गत, ग्राम पंचायत – जेमरा, सेन्द्रीपाली, परसदा, अण्डीकछार, कोरबी, बारीउमराव, मुंगाडीह एवं कर्रानवापारा की शासकीय उचित मूल्य दुकानों को नवीन संचालक संस्था को आबंटित किए जाने हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा0), पाली, जिला कोरबा स्तर से ईश्तहार प्रकाशित किया गया है, जिस हेतु राज्य शासन द्वारा अधिकृत एजेंसियों- वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्प्स), ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समितियॉ, अन्य सहकारी समितियॉ, जो छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनिम -1960 अथवा छत्तीसगढ़ स्वायत्त सहकारिता अधिनियम -1999 के तहत पंजीकृत हो, के माध्यम से आवेदन आमंत्रित कराया गया है। उक्त कार्यक्षेत्र हेतु पंजीकृत व शासन द्वारा अधिकृत ईच्छुक संस्थाओं के द्वारा कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी, पाली, जिला कोरबा समक्ष 04 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समयावधि में जारी ईश्तहार 18 जून 2025 में उल्लेखित अनुसार आवेदन सह दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है। 04 जुलाई 2025 के पश्चात् प्रस्तुत आवेदनों पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली से संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
तोकापाल में स्वास्थ्य कर्मियों को मिला एचपीव्ही वैक्सीन का विशेष प्रशिक्षण
जगदलपुर, 19 मार्च 2026/sns/- जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और बालिकाओं को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के सफल क्रियान्वयन हेतु गुरुवार को तोकापाल में खंड स्तरीय प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की सक्रिय पहल से जिला अस्पताल कवर्धा को 220 बिस्तरों तक विस्तारित करने की मिली मंजूरी
कवर्धा, 30 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की सक्रिय पहल से कबीरधाम जिले को आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। राज्य शासन ने जिला अस्पताल कवर्धा को 100 से बढ़ाकर 220 बिस्तरों तक विस्तारित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह न केवल जिले […]
साय सरकार की धान खरीदी नीति से बढ़ा किसानों का भरोसा उच्चतम समर्थन मूल्य पर पारदर्शी और सुगम व्यवस्था
कोरबा, 08 जनवरी 2026/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशभर में संचालित धान खरीदी व्यवस्था किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, समयबद्ध भुगतान और उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं ने किसानों की वर्षों पुरानी समस्याओं को दूर […]

