छत्तीसगढ़

जिले में दो मादा अश्वों में ग्लैंडर्स रोग की हुई पुष्टि, आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारी- कर्मचारियों की लगी ड्यूटी


अम्बिकापुर, 27 जून 2025/sns/-  जिले में दो मादा अश्वों के सैंपल में ग्लैण्डर्स रोग की पुष्टि हुई है। अम्बिकापुर के नवापारा निवासी श्री उमेश के दो मादा अश्वों में ग्लैण्डर्स रोग के पॉजीटिव होने की रिर्पोट प्राप्त होने के पश्चात कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा आदेश जारी कर संक्रमित पशुओं के विनष्टीकरण सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही हेतु  पुलिस बल, निगम कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
जिसमें पुलिस बल प्रदाय करने हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुज़ा, पशु विनष्टीकरण हेतु वाहन जेसीबी चूना एवं कर्मचारी उपलब्ध कराने हेतु आयुक्त नगर निगम अम्बिकापुर, संक्रमित पशु के सम्पर्क में आए व्यक्तियों का ग्लैण्डर्स नमूना जांच हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, संक्रमित क्षेत्र में 5 किमी एवं 25 किमी की परिधि उपलब्ध कराने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर, नेशनल  एक्शन प्लान फॉर कंट्रोल एंड एरेडिकेशन ऑफ ग्लैण्डर्स इन इंडिया 2019 के 11.2 के अनुसार कार्य हेतु जिला स्तरीय समिति में पशुपालन विभाग से उपसंचालक डॉ आर पी शुक्ला, अतिरिक्त उपसंचालक डॉ अरुण कुमार सिंह, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रूपेश सिंह, डॉ विकास जायसवाल एवं डॉ अमित कुमार वर्मा शामिल है। नेशनल  एक्शन प्लान फॉर कंट्रोल एंड एरेडिकेशन ऑफ ग्लैंडर्स इन इंडिया 2019 के 11.3 के अनुसार कार्य हेतु
जिला पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला में अतिरिक्त उपसंचालक डॉ संगीता अग्रवाल, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ फ्रेंकलिन टोप्पो, सहित श्रीमती रागिनी गुप्ता, श्री पीयूष तिवारी, श्री पुष्पक पटेल की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *