अम्बिकापुर, 25 जून 2025/sns/- भू अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 3.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 11.5 मि.मी. वर्षा तहसील मैनपाट में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में 1 जून से अब तक 83.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2025 से 25 जून 2025 तक अम्बिकापुर में 82.4, दरिमा में 54.9, लुण्ड्रा में 106.7, सीतापुर में 127.7, लखनपुर में 71.0, उदयपुर में 45.0, बतौली में 78.7 एवं मैनपाट में 102.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें
जनदर्शन अतिरिक्त कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांगें एवं समस्याएं
मुंगेली, 19 नवंबर 2025/sns/- जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम बीजातराई के उत्तर साहू ने […]
विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर कुंवरपुर डेम में सारस क्रेन संरक्षण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला आयोजित
अंबिकापुर, 03 फरवरी 2026/sns/- विश्व आर्द्रभूमि (वेटलैंड) दिवस के अवसर पर लखनपुर परिक्षेत्र अंतर्गत कुँवरपुर डेम में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आर्द्रभूमि संरक्षण एवं जैव विविधता को बढ़ावा देना, विशेष रूप से सारस क्रेन (Sarus Crane) के संरक्षण पर विचार-विमर्श करना था। कार्यशाला के दौरान […]
कलेक्टर-एसपी ने एटीआर के सुदूर वनांचल गांवों में पहुंच कर बाढ़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा
मुंगेली 08 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, एटीआर उपसंचालक एटीआर श्री गणेश यू.आर. ने लोरमी विकासखण्ड के अचानकमार टाईगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्रामों सुरही, बम्हनी, निवासखार, लमनी आदि का दौरा किया। उन्होंने रोजगार सहायक, कोटवार, पटवारी व सचिव से बातचीत कर वहां बरसात के मौसम में आने […]


