रायगढ़, 23 जून 2025/sns/- आगामी मानसून 2025 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम)को जिला कार्यालय रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 10 में स्थापित किया गया था। जिसे कक्ष क्रमांक 10 के स्थान पर अब कक्ष क्रमांक 42 को आगामी आदेश पर्यन्त तक जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम)बनाया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 07762-223750 है।