कवर्धा, 20 जून 2025/sns/- कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 24 जून 2025 मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड, प्रथम तल, जयप्रकाष कॉप्लेक्स, तेलीबांधा थाना के सामने, तेलीबांधा चौक, रायपुर द्वारा पद सेल्स रिप्रेसेन्टेटिव (पुरूष) के 40 पद एवं एग्रीकल्चर आफिसर (पुरूष) के 05 पद पर भर्ती किया जाना है। दोनों पदों के लिए कार्यक्षेत्र संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य एवं स्वयं का मोटर सायकल होना आवश्यक है। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है। पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने रोजगार पहचान पत्र, समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 1 पासपोर्ट साईज फोटो, ड्राईविंग लायसेंस व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद के लिए आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है। इसके लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
संबंधित खबरें
धान खरीदी में लापरवाही पर समिति प्रबंधक और सहायकों पर हुई कार्रवाई
तीन निलंबित एवं दो का वित्तीय प्रभार समाप्तरायगढ़, 02 जनवरी 2026/sns/- जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता और शासन निर्देशों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं। विभिन्न धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण एवं जांच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने […]
केरल के पलक्कड़ में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की हत्या पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जताया गहरा शोक
केरल के पलक्कड़ में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की हत्या पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जताया गहरा शोक पीड़ित परिवार को ₹5 लाख की सहायता, पार्थिव शरीर सम्मानपूर्वक गृह ग्राम लाने की व्यवस्था रायपुर 22 दिसंबर 2025/केरल के पलक्कड़ जिले में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर श्री रामनारायण बघेल, निवासी ग्राम करही, तहसील हसौद, जिला सक्ती, […]
कृषक हितैषी नीतियों ने किसानों की चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
कवर्धा, 29 दिसंबर 2025/sns/-कबीरधाम जिले में धान खरीदी केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से किसान अब बिना किसी परेशानी से अपना धान विक्रय कर पा रहे हैं। खरीदी केंद्रों में माइक्रो एटीएम, बारदाना, बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों को भारी राहत मिल रही है और […]

