छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत संविदा पदों की अंतिम मेरिट सूची जारी

महासमुंद, 20 जून 2025/sns/- राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में जिला स्तर के स्वीकृत रिक्त संविदा पदों (जिला समन्वयक, संकाय सदस्य एवं लेखापाल) की पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र/अपात्र सूची का प्रकाशन कर दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थीं।
दावा आपत्तियों के निराकरण के पश्चात चयन समिति द्वारा पात्र आवेदकों की अंतिम मेरिट सूची तैयार कर ली गई है। यह सूची जिला पंचायत कार्यालय महासमुंद के सूचना पटल पर तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mahasamund.gov.in पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी उक्त सूची का अवलोकन संबंधित माध्यमों से कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *