कोरबा, 20 जून 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 20 जून को विकासखंड कोरबा के ग्राम तिलकेजा कलस्टर में सम्मिलित ग्राम बगबुड़ा, भैसमा, चितापाली, डोंगदरहा, कुकरीचोली, कुदरी, कुरूडीह, मसान, सरईडीह, पहंदा, भेलवाटार, सकदुकला और ग्राम तिलकेजा के लिए भारत भवन तिलकेजा में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया है। इसी तरह विकासखंड करतला के ग्राम फत्तेगंज कलस्टर में सम्मिलित ग्राम फत्तेगंज, लीमडीह, दादरकला, नवापारा पकरिया, पठियापाली, ढोढ़ातराई, ठरकपुर, औंराई और गनियारी के लिये ग्राम फत्तेगंज, विकासखंड पाली के ग्राम बतरा कलस्टर में सम्मिलित ग्राम बतरा, कोडार, कर्रानवापारा, परसदा, शिवपुर, सिल्ली, पोलमी, पुलालीकला, नवापारा और धांवा के लिए ग्राम बतरा और विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम कटोरीनगोई कलस्टर में सम्मिलित ग्राम अमलीकुंडा, धनरास, बनखेता, बरबसपुर, छेवधरा, धवलपुर, कुकरीबहरा, बेतलो, घुमानीडांड, तलमलीडांड, जटगा, पत्थरफोड़, रानीगढ़ी, कारीमाटी, कटोरीनगोई, सिरकी, केशलपुर, बरभांठा, भांवर, खोडरी तु., मातिन, मेरई, मुकुवा, मुड़मिसनी, धनवारा, नवापारा, पुटुवा, कासामार, रावा, सासिन, सेन्दूरगढ़, कुदरी और ग्राम बासीन के लिए ग्राम कटोरीनगोई में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम मातृत्व वंदना योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, उज्जवला योजना आदि सेवाओं के प्रदाय हेतु कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही लोगों को सिकलसेल बीमारी तथा उससे संबंधित जांच हेतु जागरूक किया जायेगा।
संबंधित खबरें
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
जगदलपुर, 13 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम हर्राकोडेर निवासी सुशांत की मृत्यु पानी डूबने से माता श्रीमती लालबती को और ग्राम भेजा […]
राज्य की विकास दर और अमृत काल के विजन को दोगुना करने का लक्ष्य
राज्य की विकास दर और अमृत काल के विजन को दोगुना करने का लक्ष्य रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि यह बजट अमृत काल के विजन और राज्य की विकास दर को […]
मध्यान्ह भोजन रसोइयों का फॉस्टेक प्रशिक्षण 1 से 10 दिसंबर तक आज बीआरसीसी भवन कुरूद में आयोजित सत्र में 166 रसोइए शामिल
धमतरी, 02 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से धमतरी जिले के लगभग 1132 स्कूलों में कार्यरत मध्यान्ह भोजन रसोइयों के लिए फॉस्टेक (FoSTaC) प्रशिक्षण 1 से 10 दिसंबर 2025 तक ब्लॉक एवं संकुल स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। […]

