मुंगेली, 11 जून 2025/sns/- निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत निजी विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया को प्रभावी, पारदर्शी और लक्ष्य आधारित बनाने हेतु आरटीई पोर्टल संचालन संबंधी जिला स्तरीय प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रकुमार घृतलहरे के मागदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के समस्त नोडल प्राचार्यों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा नोडल प्राचार्यों को आरटीई पोर्टल की कार्यप्रणाली, चरणबद्ध प्रक्रिया एवं दस्तावेजी औपचारिकताओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में अशासकीय विद्यालयों से बसाहटों की मैपिंग एवं उनका प्रोफाईल तैयार करना, निर्धारित नियमों के अनुसार पोर्टल पर सीटों की सटीक जानकारी अपलोड करना, आवेदकों द्वारा संलग्न दस्तावेजों की विधिवत छानबीन कर पात्रता निर्धारण करना, पारदर्शिता के साथ लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न कर पात्र बच्चों को प्रवेश देना, अशासकीय विद्यालयों द्वारा दावा प्रस्तुत करने के उपरांत नोडल अधिकारी द्वारा सत्यापन एवं जिला शिक्षा अधिकारी से अनुमोदन कराना, शिक्षा से वंचित बच्चों की पहचान कर उन्हें आरटीई के माध्यम से विद्यालय से जोड़ा जाना, समस्त प्रक्रिया की सतत निगरानी एवं समय-समय पर प्रगति की समीक्षा आदि के संबंध में बताया गया। मास्टर ट्रेनरों ने आगामी शैक्षणिक सत्र में आरटीई अंतर्गत आरक्षित सीटों पर शतप्रतिशत बच्चों को प्रवेश दिलाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी नोडल प्राचार्यों को सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और किसी भी पात्र बच्चे का प्रवेश वंचित न हो, इसके लिए समयबद्ध एवं समर्पित कार्यप्रणाली अपनाने कहा गया। प्रशिक्षण में एम.आई.एस. प्रशासक श्री अशोक सोनी, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर व प्राचार्य श्री जे.एस. ध्रुव, श्री रजनीश कुमार नागेश्वर एवं श्री अरुण जायसवाल सहित जिले के सभी नोडल प्राचार्य उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
भगवान चित्रगुप्त न्याय और कर्म के देवता हैं और उनका संदेश साफ है—जो जैसा करेगा, वैसा फल पाएगा – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
भगवान चित्रगुप्त न्याय और कर्म के देवता हैं और उनका संदेश साफ है—जो जैसा करेगा, वैसा फल पाएगा – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय श्री चित्रगुप्त प्राकट्य उत्सव में हुए शामिल रायपुर 4 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार […]
25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
बीजापुर, 20 जनवरी 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2025 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित थीम “Nothing Like Voting, I vote for sure””वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” आयोग के निर्देशानुसार […]
कलेक्टर ने किया गौठान सहित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण,महिला स्व सहायता समूहों के गतिविधियों का लिया जायजा
बलौदाबाजार, मई 2022/कलेक्टर डोमन सिंह ने बलौदाबाजार विकासखंड के विभिन्न गौठानों का निरीक्षण कर संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान बलौदाबाजार के ग्राम संकरी एवं अर्जुनी के गौठान में पहुँचकर महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किए जा रहे आजीविका कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। साथ ही उन्होंने गौठान में ही स्व सहायता […]

