मुंगेली, 03 जून 2025/sns/- पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में आयुष्मान भारत महाअभियान के तहत कार्ड निर्माण के एवज में राशि वसूली की शिकायत निराधार पाई गई है। यह जानकारी पथरिया के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अजय कुमार शतरंज ने दी। उन्होंने बताया कि ग्राम कंचनपुर के स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु नियुक्तकर्मी द्वारा हितग्राहियों से शुल्क लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देश पर तहसीलदार पथरिया श्रीमती छाया अग्रवाल की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई। जांच के दौरान समिति द्वारा हितग्राहियों से पूछताछ एवं दस्तावेजों का परीक्षण किया गया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए किसी प्रकार की राशि नहीं ली गई। इस प्रकार लगाए गए आरोप निराधार एवं तथ्यहीन पाए गए।
संबंधित खबरें
सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अति जर्जर विद्यालय भवनों के डिस्मेंटल की कार्यवाही जारी, अब तक 150 से ज्यादा भवनों को किया गया डिस्मेंटल
वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित, साथ ही स्कूल जतन योजना के तहत जिले में अतिरिक्त कक्ष निर्माण भी जारी अम्बिकापुर 22 जुलाई 2023/ राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में ऐसे अति जर्जर स्कूल भवनों का चयन किया गया, जिसे डिस्मेंटल की आवश्यकता है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन […]
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा श्री मनोज सिंह मंडावी करेंगे ध्वजारोहण
रायगढ़, जनवरी2022/ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा श्री मनोज सिंह मंडावी प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे एवं संयुक्त परेड की सलामी लेंगे।गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह प्रात: 9 बजे मिनी स्टेडियम में शुरू होगा। ध्वजारोहण के पश्चात […]
किसानों को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए बहुवैकल्पिक फसलों के साथ ही नियमित आमदनी के स्रोत से जोड़ें – कलेक्टर
किसानों को कृषि के साथ ही पशुपालन करने के लिए करें प्रेरित उद्यानिकी विभाग किसानों के लिए बड़ा लाभ कमाने का बन सकता जरिया कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की ली बैठकराजनांदगांव, अगस्त 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों […]